रायपुर: राजधानी रायपुर के कलर्स मॉल के सामने से बाइक चोरी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने राजेंद्रनगर पुलिस से की और बताया कि वे अपने मेस्ट्रो स्कूटी को पचपेड़ी नाका स्थित कलर्स मॉल के गेट के बाहर खड़ी कर सामान खरीदने गया था, जब शाम वापस आकर देखा तो स्कूटी वहाँ नही था। आसपास पता किया कही पता नही चला। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है, और प्रारंभिक जांच में जुट गई है।
2022-04-21

