शिक्षकों को भी मिलेगी गर्मी की छुट्टी, स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी

रायपुरः छत्तीसगढ़ में संचालिक स्कूलों के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज इस संबंध आदेश जारी कर दिया है। राज्य शासन ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। यह अवकाश सभी शासकीय शिक्षकों के लिए भी लागू होगा यानी 24 अप्रैल से शिक्षकों को भी गर्मी की छुट्टी मिलेगी। ग्रीष्मावकाश की अवधि में शिक्षकों के प्रशिक्षण और स्कूलों की प्रशासनिक गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी।

इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 अप्रैल को राज्य के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके बाद अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *