छत्तीसगढ़: कट्टे की नोक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के घर डैकेती

सरगुजा: छत्तीसगढ़ में इन दिनों खुले आम डकैती जैसी वारदातें बढ़ने लगी है। कल ही न्यायधानी बिलासपुर में ज्वेलर्स दुकान में ज्वैलर को गोली मारकर लूटपाट का एक मामला सामने आया था। लूटपाट को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसी रात 8 बजे सरगुजा के सरहदी गाँव केरजु में तीन नकाबपोशों ने कट्टे की नोक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है।

घटना के दौरान घर में थी केवल महिलाएं
जिस दौरान यह घटना हुई उस दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं थे केवल महिलाएं थी। डकैतों ने इस मौके का फायदा उठाया और जबरदस्ती दुकान में घुसकर पहले सुरेंद्र अग्रवाल की पत्नी के सिर पर कट्टा अड़ा दिया इसके बाद उनके गले से सोने की चैन एवं कान की बाली लूटीकर उन्हें अंदर लेकर गया। जहाँ डकैतों ने हथियार के दम पर उनकी बहू के गले से सोने की चैन एवं कान की बाली एवं 50 हजार नगदी से ज्यादा की लूटकर फरार हो गए।

मामले की जांच मजूति पुलिस
इस पूरे वारदात के दौरान दो युवक लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। वही बाइक सवार तीसरा व्यक्ति बाहर पहरा दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाहर निकले और बाइक में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची कांसाबेल एवं सीतापुर की पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *