भारतीय स्टेट बैंक ने (State Bank of India) ने धोखाधड़ी को लेकर अपने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है। दरअसल कई ग्राहकों को +91-8294710946 और +91-7362951973 से कॉल आ रहे हैं जिसमें उन्हें केवाईसी अपडेट के नाम पर फिसिंग लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है।
एसबीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडर से लोगों को अलर्ट जारी किया है। SBI ने ट्वीट कर कहा कि ‘इनसे कुछ जानकारी साझा न करें…फिसिंग लिंक पर क्लिक मत करिए’।






