रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल का आज जन्मदिन है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर पत्नी मुक्तेश्वरी को बधाई दी है।
वहीं राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने भी सीएम भूपेश बघेल की पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा ‘छत्तीसगढ़ के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल जी की धर्मपत्नी और मुझे सदैव माँ जैसा स्नेह देनी वाली भाभी माँ श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! ईश्वर आपको दीर्घायु करे और आपका स्नेह सदैव प्राप्त होता रहे यही कामना है।’










