प्रदेश के कई स्थानों में आज अंधड़ और गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों अचानक बदलते मौसम का सामने करना पड़ रहा है। मौसम में फेरबदल अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के कई स्थानों में अंधड़ के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से कुछ स्थानों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान की स्थिति
स्थान- अधिकतम-न्यूनतम
माना एयरपोर्ट-41.4-26.4
बिलासपुर-42.2-26.8
पेंड्रा रोड-40.5-24.0
अंबिकापुर-39.6-23.7
जगदलपुर-37.4-23.2
दुर्ग-39.2-23.2
राजनांदगांव-40.4-26.5

राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। बीते दो-तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन की वजह से राजधानी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी राहत मिली हुई है। राजधानी के माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन की वजह से राजधानी में भारी गर्मी से राहत मिली है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ावा जारी रह सकता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *