वाट्सऐप (WhatsApp) ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए हाल ही में नए फीचर्स को रोल आउट किया है। नए अपडेट के बाद वाट्सऐप यूजर्स वॉयस कॉलिंग के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को कॉल में जोड़ सकेंगे।
इस नए अपडेट के बाद मैक्सीमम 32 लोगों को शामिल किया जा सकता है। यह अपडेट आईओएस और एंड्रॉयड (IOS and Android Phone) दोनों के लिए जारी किया गया है।
आइए जानते है नए फीचर्स के इस्तेमाल का तरीका, लेकिन उससे पहले इस फीचर्स के बारे में जरूरी बातों को समझ लेते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले वाट्सऐप के इस लेटेस्ट फीचर का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस कॉल्स के लिए ही किया जा सकता है, वीडियो कॉल्स में लोगों को शामिल करने की सीमा में इजाफा नहीं किया गया है।
WhatsApp के इस फीचर्स को इस्तेमाल करने के लिए बेहतर इंटरनेट क्वालिटी आनी चाहिए। कमजोर इंटरनेट क्वालिटी के होने पर यूजर्स को दूसरों की आवाज सुनने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वॉयस कॉल में अधिकतम 32 लोगों को शामिल करने के बाद यूजर्स वीडियो कॉल्स में स्विच नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वीडियो कॉल्स में यूजर्स को शामिल करने की सीमा है, ऐसे में सभी 32 यूजर्स को वीडियो कॉल्स में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। वाट्सऐप यूजर्स को ग्रुप वॉयस कॉल करने के लिए एक प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इस ग्रुप कॉल के जरिए मीटिंग, दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर बातचीत की जा सकती है।











