12 राज्यों में इस हफ्ते हीटवेव की चेतावनी, कहां चलेगी लू देखें पूरी सूची

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने इस हफ्ते 12 राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अनुसार 25-27 अप्रैल को उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान और महाराष्ट्र में 26-29 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है।

बिहार और झारखंड में 25-28 अप्रैल तक हीटवेव की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से और मध्य प्रदेश में 27-29 अप्रैल तक हीटवेव रहेगी।

बीते दिन राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहा। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात राज्य, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, तेलंगाना और रायलसीमा में भी पारा चढ़ा हुआ है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *