राजू बनकर इमरान ने की शादी, फिर युवती के साथ की दरिंदगी, मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में धर्म छुपाकर शादी करने और दो भाइयों समेत एक मौलाना पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि इमरान खान ने अपनी असली पहचान छुपाकर शादी से पहले ही उसे गर्भवती कर दिया। जानकारी के मुताबिक लड़की हिंदू है और इमरान खान उससे राजू जाटव बनकर मिला।

मामला ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र का है। यहां मुस्लिम लड़के ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से मंदिर में शादी की। फिर अपने दो भाई और मौलाना से रेप कराया। युवती का आरोप है कि जबरन उसका गर्भपात करा दिया। 6 महीने तक बंधक बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता (22 साल) डबरा के जंगीपुरा की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी जनवरी 2021 में उसे एक कार्यक्रम मिला था। उसने अपना नाम राजू जाटव बताया था। हमारे बीच दोस्ती हो गई। 15 जून 2021 को ग्वालियर से इमरान उसे गाड़ी से डबरा घुमाने ले गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। वह गर्भवती हो गई तो अपनी मां सुग्गा बाई से मिलवाया। उसकी मां ने बदनामी का हवाला देते हुए मेरा गर्भपात करा दिया। 18 सितंबर 2021 को मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से इमरान ने खुद को राजू बताकर शादी कर ली। ग्वालियर के सिटी सेंटर के एक होटल में शादी की पार्टी भी दी गई।

पुलिस को बताते हुए युवति ने कहा कि जब वह ससुराल पहुंची, तब उसे आरोपियों के धर्म का पता चला। इमरान और उसके भाई पुन्नी व अमन ने उसके साथ रेप किया। तीनों भाई उसके साथ रेप करते थे। मौलाना ओसामा खान से भी उसका रेप करवाया। मौलाना ने उससे कहा कि हिंदू रीति से की गई शादी उनके धर्म में मान्य नहीं है, इसलिए मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करनी होगी। उसने निकाह करवा दिया।

पीड़िता का दावा है कि उसके पति इमरान खान की मौजूदगी में ही मौलाना ओसामा खान ने उससे दुष्कर्म किया, जबकि पति कमरे के बाहर खड़े होकर रखवाली करता रहा। महिला ने बताया कि आरोपी उसे बंधक बनाकर रखते थे। उसे सिर्फ बाथरूम के लिए कमरे से निकाला जाता था। वह दोबारा गर्भवती हो गई तो सास ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे दूसरी बार गर्भपात कराना पड़ा। 20 अप्रैल को हमेशा की तरह देवर पुन्नी खान उसके कमरे में आया। रेप करने के बाद वह कमरे की कुंडी खुली छोड़ कर चला गया। इससे वह भागकर अपनी बहन के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के परिजनों ने इसके बाद महिला थाने पहुंचकर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने युवती के कथित पति इमरान उर्फ राजू जाटव, सुग्गा बेगम, देवर अमन, पुन्नी और मौलाना ओसामा खान सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *