बलरामपुर पहुंचे मंत्री शिव डहरिया, मोबाइल मेडिकल यूनिट, बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया अचानक बलरामपुर पहुंचे। यहा मंत्री ने औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का जांच करने पहुंचे।

मंत्री शिव डहरिया ने उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली और अपना भी ब्लड प्रेशर चेक कराया। वहीं दुकानों का आबंटन नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। समय सीमा में कार्य ना होने पर सीएमओ पर कार्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही मंत्री शिव डहरिया ने बीटी रोड का निरीक्षण
किया। गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं दिखने पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए है।

इससे पहले मंत्री डॉ. शिव डहरिया हेलीकॉप्टर से औचक निरीक्षण के लिए रवाना हुए। वे नगरीय निकायों में लोगों से सीधा संवाद करेंगे। योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल 2 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मैराथन दौरा करेंगे। वहीं सीएम के दौरे से पहले नगरीय निकायों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया नगरीय निकायों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके लिए डहरिया हेलिकॉप्टर से नगरीय निकायों में उतरेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंत्री शिव डहरिया का औचक निरीक्षण आज से प्रारंभ हो गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *