बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 39 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी करें आवेदन…

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 39 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें Finance And Insurance Sector तथा Administration/Back Office Activities के पदों पर भर्तियां की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता

डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए किसी भी संकाय में सीनियर सेंकेडरी होना चाहिए। यानि 12वीं इंटर की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार Online Apply कर सकते है।

आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि – 29 अप्रैल 2022.

वेतनमान

बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को NCS पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले Registration करना होगा।

इसके लिए उम्मीदवारों को अपने UAN No. या PAN No. और Other Details भरना होगा।

इसके बाद उम्मीदवार अपने User Name और Password के माध्यम से Login करके Application सबमिट कर सकते है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *