कॉलेज छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था प्रोफेसर, ब्लॉक करने पर देता था देख लेने की धमकी

बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक अतिथि प्रोफेसर का छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने प्रोफेसर पर फोन पर अश्लील बातें और शराब पीकर कॉलेज आने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं ने बताया कि कॉल ब्लॉक करने पर उन्हें देख लेने की धमकी देता है।

पीड़ित छात्राओं ने परेशान होकर कॉलेज प्रबंधन से इसकी की शिकायत तो कॉलेज प्रबंधन सक्ते में रह गया। प्रबंधन ने जांच टीम गठित कर जांच कराया तो अतिथि प्रोफेसर की करतूत सामने आ गई।

मामला जिले के नवागढ़ में स्थित शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय का है। जहां के अतिथि प्रोफेसर दुर्गेश तिवारी के ऊपर गुरु और शिष्य के रिश्ते को बदनाम करने वाली खबर सामने आई हैं। प्रोफेसर अपने छात्राओं से अश्लील बातें और देख लेने की धमकी देता था, इतना ही नहीं प्रोफेसर साहब शराब के नशे में कालेज पहुंचते थे।

इस बात से परेशान कॉलेज के छात्राओं ने एनएसयूआई के छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की। जांच टीम बनाकर दोनों पक्षों की दलील सुनी को अतिथि प्रोफेसर की करतूत सामने आई। जांच के बाद टीम ने अतिथि प्रोफेसर को महाविद्यालय से हटाने का अनुशंसा की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *