शराब लेकर जा रही माजदा वाहन में लगी आग, पटाखों की तरह फूटने लगी शराब की बोतलें

बिलासपुर। बिलासपुर के वेयर हाउस से शराब लेकर चिरमिरी पटना जा रही माजदा में आग लग गई। वाहन में आग लगते ही ड्राइवर उसे छोड़ कर भाग निकला। आग बढ़ने के बाद शराब की बोतलें पटाखों की तरफ फूटने लगीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया।

रतनपुर थाना पुलिस के अनुसार सरकंडा के विजयापुरम में रहने वाले अनुपम मेघराज ट्रांसपोर्टर है। मंगलवार की शाम उन्होंने बिलासपुर वेयरहाउस से अपनी माजदा में शराब लोड कराई। वाहन को लेकर ड्राइवर मंगल वर्मा चिरमिरी पटना जा रहा था। रतनपुर के आगे मुख्य मार्ग में माजदा में आग लग गई। वाहन में आग लगते ही ड्राइवर मंगल उसे छोड़कर भाग निकला। आग भड़कने के बाद शराब की बोतलें पटाखों की तरफ फूटने लगी।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। माजदा में अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भरी थी। करीब 600 पेटी शराब लेकर जा रहे वाहन में आग लगी थी। आग से वाहन और शराब को नुकसान पहुंचा है। घटना की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *