नशे की गोली देकर करता था रेप: एक्ट्रेस ने मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेता पर लगाए 5 सनसनीखेज आरोप

मुंबई: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में विजय बाबू पर रेप के आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया है। आपको बता दें मलयालम फिल्मों के जाने माने फिल्म निर्माता और अभिनेता विजय बाबू पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया है कि ऐक्टर ने उनका पिछले एक-डेढ़ महीने तक लगातार यौन शोषण किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने IPC की तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

हालांकि अभी ऐक्टर की कोई जानकारी नहीं है। वह फिलहाल फरार है। लेकिन पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि ऐक्टर ने एक फेसबुक लाइव में महिला का नाम बता दिया है और उसके लगाए सभी आरोपों को इनकार किया है। आइए जानते हैं कि उन पर लगे पांच सनसनीखेज आरोप-

1- महिला का आरोप है कि, जब वह इंडस्ट्री में नई थी, तब विजय बाबू ने एक अच्छे दोस्त की तरह उनका ख्याल रखा। उनको गाइडेंस दीं। लेकिन इसी की आड़ में वह उनका यौन शोषण कर रहे थे।

2- महिला का आरोप है कि वह जब सेक्स के लिए मना कर देती थीं, तब विजय बाबू उनकी मर्जी के खिलाफ जाते थे। उनका रेप करते थे। ऐसा ऐक्टर ने उनके साथ करीब एक-डेढ़ महीने किया था।

3- महिला का आरोप है कि ऐक्टर उन्हें नशीली गोलियां खिलाते थे या फिर शराब पिलाते थे, जिससे वह नशे में हो जाती थीं और फिर विजय बाबू उनका यौन शोषण किया करते थे।

4- महिला का कहना है कि विजय बाबू उनके लिए एक राक्षस है। उसने शादी और फिल्म में रोल देने का वादा करके सिर्फ यौन शोषण किया। साथ ही जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी थी। इतना ही नहीं शारीरिक रूप से भी बहुत प्रताड़ित किया।

5- महिला का आरोप है कि विजय बाबू ने धमकी दी थी कि अगर वह इस बार में किसी को बताएंगी, तो ऐक्टर उनके प्राइवेट वीडियो को पब्लिक कर देंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *