रायपुरः आज का पंचांग 28 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार वैशाख मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 12 बजकर 27 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद शाम 5 बजकर 40 मिनट तक और चंद्रमा मीन राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 1 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।
शनि 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि मेष से मीन तक की राशियों पर शनि के परिवर्तन का असर और उनके उपाय जो आपके जीवन में लाये समृद्धि और शांति।
मेषः शनिदेव आपके 11वें भाव में होंगे। इस समय शनिदेव आपकी आय व अवसर के स्वामी होंगे। जिसके फलस्वरूप आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास का भी पूरा फल प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप आपके रूके कार्य भी आगे बढ़ेंगे। आय में लाभ तो होगा ही, लेकिन साथ ही आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, खास कर एलर्जी एवं आर्थराइटीस का खास ध्यान रखें कि शनि के परिवर्तन के ठीक बाद ग्रहण पड़ रहा है, ऐसे में इस समय सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय- मेष राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। आप चाहें तो सरसों के तेल के साथ काले तिल भी चढ़ा सकते हैं। साथ ही आपके लिए शुभकारी मंत्र होगा- “ॐ शान्ताय नम:”
वृषभः शनि का ये परिवर्तन आपके लिए चमत्कारी रहेगा। शनि आपके भाग्य व 10वें यानि कर्म भाव के स्वामी होंगे। जिसके चलते भाग्य में वृद्धि के साथ ही आपको मेहनत के अनुसार भी फल मिलेगा। पदोन्नति की संभावना के बीच विदेशी संपर्क या रोजगार से भी लाभ होगा।
उपाय- वृष राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव की स्तुति करनी चाहिए। साथ ही चने और गुड़ का दान करना चाहिए। वृषभ राशि वाले जातको के लिए मंत्र होगा ॐ वरेण्णाय नम:
मिथुनः शनि आपके 8वें व 9वें भाव के स्वामी हैं। आपको अब तक जो पीड़ा रही है, वह अब दूर होगी। पुरानी मेहतन का पूरा लाभ मिलेगा। समय लाभदायक होने के साथ ही इस समयावधि में भाग्य का साथ मिलेगा। खेती या सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बड़े लोगों से संपर्क लाभ देगा।
उपाय- मिथुन राशि के जातकों को शनिवार के दिन अन्न और वस्त्रों का दान करना चाहिए। मिथुन राशि वाले जातक इस मंत्र से सुख की प्राप्ति कर सकते हैं “ॐ मन्दाय नम:”
कर्कः गृहस्थी में तनाव रहेगा। व्यापार में लोहर,प्लास्टिकया मजदूर समस्या का कारण बनेंगे। विदेश जा सकते हैं या एमएनसी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। ध्यान रखें इस समय पार्टनरशिप से बचें।
उपाय- कर्क राशि के जातकों को शनिवार के दिन सवा तीन किलो उड़द की दाल दान करना चाहिए। तथा मंत्र ॐ सुन्दराय नम: का पाठ करना चाहिए।
सिंहः अब शनि के इस परिवर्तन के फलस्वरूप आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय मेहनत ज्यादा करने के साथ ही विरोधियों से सतर्क रहना होगा। वाणी पर विशेष संयम रखना होगा साथ ही जो भी बोलें पहले उस बारे में सोच विचार कर लें। इस समय आपको कई नए चैलेंज मिलेंगे।
उपाय- सिंह राशि के जातकों को शनिवार के दिन रोगियों को काले वस्त्र, शर्बत या फिर किसी को लोहे की वस्तु दान करनी चाहिए। सिंह राशि वाले जातक मंत्र ॐ सूर्यपुत्राय नम: का पाठ करें।
कन्याः इस दौरान आप कुछ नया कर सकते हैं। साथ शनिदेव कुछ नए नए चैलेंज भी दे सकते हैं। जिसके चलते नई नई समस्याएं समाने आएंगी। वाणी पर विशेष ध्यान रखने के साथ ही सेहत के मामले में पेट का भी विशेष ध्यान रखना होगा। घुटनों के नीचे दर्द रहने की संभावना है। धोखे से सतर्क रहें।
उपाय- कन्या राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव को काले वस्त्र चढ़ाने चाहिए। तथा मंत्र ॐ महनीयगुणात्मने नम: का पाठ करें।
तुलाः आपके चौथें व पांचवें भाव के स्वामी शनि हैं। तथा अब आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे इस दौरान शनि आपके लिए विशेष शुभ रहेंगे। खेल जगत के अलावा किसी रिसर्च में भी इस दौरान आप विशेष कार्य कर सकते हैं। विशेष धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- तुला राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव के मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही सरसों का तेल चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। तुला राशि वाले जातक सफलता प्राप्ति हेतु मंत्र ॐ छायापुत्राय नम: का पाठ करें।
वृश्चिकः इस समय शनि की ढ़ैय्या आपको परेशान कर सकती है। आपको गृहस्थी पर विशेष ध्यान देना होगा। निर्णय में संशय बना रहेगा। कई चुनौतियां आपके समक्ष आएंगी। ध्यान रहे नए कार्य में एकाग्रता से ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में बॉस से तनाव रहने की संभावना है।
उपाय- वृश्चिक राशि के जातकों को शनिवार को पक्षियों को अनाज खिलाना चाहिए। तथा मंत्र ॐ नीलवर्णाय नम: का एक माला जाप करना चाहिए।
धनुः शनि इस दौरान आपके पराक्रम भाव में आ रहे हैं। जिसके चलते आपके अनेक काम बनेंगे। साथ ही दोस्तों व भाइयों का सहयोग भी मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें ये शनि अच्छा तभी होगा जब आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे। वहीं आपका भाग्य आपको आपके पिता व गुरुओं की कृपा व आशीर्वाद से ही लाभ देगा।
उपाय- धनु राशि के जातकों को शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए। तथा मंत्र ॐ घनसारविलेपाय नम: का जाप कर गरीब को आहार कराना चाहिए।
मकरः आप पर इस दौरान साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान स्थान परिवर्तन का भी योग है। इस समयावधि में माता की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही आयात व निर्यात को लेकर भी सावधान रहना होगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय लाभ वाला रहेगा। इस समय पैसा आएगा। कुल मिलाकर ये समय मिलाजुला प्रभाव तो देगा, लेकिन आर्थिक लाभ भी अवश्य प्रदान करेगा।
उपाय- मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल, लोहा, सरसों का तेल आदि अर्पित करना चाहिए। मंत्र ॐ शर्वाय नम: का जाप करना विशेष शुभ होगा।
कुंभः शनि का ये परिवर्तन आपके मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही आने वाले ये ढाई साल आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शानदार रहेंगे। लेकिन शनि की साढ़ेसाती के चलते पार्टनरशिप में परेशानी आ सकती है। गृहस्थी में परेशनी खड़ी होने के साथ ही इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। पति पत्नी के रिलेशन में तनाव के साथ ही जॉब में भी नई चुनौतियों का सामना करना होगा। कुल मिलाकर इसका प्रभाव आप पर मिला जुला होगा एक ओर जहां आपके समक्ष कुछ दिक्कतें आएंगी वहीं दूसरी ओर आपको यह समय आर्थिक मामलों में भी लाभ देगा।
उपाय- कुंभ राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव ध्यान लगाकर निम्न मंत्र का उच्चारण करना चाहिए, ॐ महेशाय नम: साथ ही उड़द की दाल एवं गुड़ का दान करना चाहिए।
मीनः शनि का ये परिवर्तन आपकी जॉब में किसी प्रकार के परिवर्तन के योग बना रहा है। मुमकिन है इस दौरान आपका स्थान परिवर्तन भी हो। यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएगा। ध्यान रखें समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें। इस समय से ही आप शनि की साढ़े साती के प्रभाव में भी आएंगे।
उपाय- मीन राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर जाकर वहां की सफाई करनी चाहिए। मंत्र ॐ सुन्दराय नम: का जाप कर गाय को गेहूं और गुड़ खिलाना चाहिए।

