CG : बीएसएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने सुबह 6 बजे बैरक में खुद को गोली मार ली। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि की है।

घटना कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप की है। बताया जाता है कि जवान उज्जवल नंदी बीएसएफ की 30वीं बटालियन का था। जवान मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। फिलहाल जवान ने किस वजह से ये खौफनाक कदम उठाया उसका कारण अज्ञात है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई से पर्दा उठेगा ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *