छत्तीसगढ़ में गर्म हवाओं ने बढ़ाया पारा, इन इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी, लू चलने के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव और मुंगेली में लू चलने के आसार है।

प्रदेश में उत्तर से आने वाली गर्म और शुष्क हवा तापमान बढ़ा सकती हैं। कल सबसे गर्म जिला रहा रायगढ़ रहा, जहां 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि यहां पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *