CG : कैसर पीड़ित युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, मौत… इस वजह से था परेशान

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में एक कैंसर पीड़ित युवक ने ब्लेड से अपना गला काट आत्महत्या कर ली है। युवक जांजगीर के सारागांव का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़िता था। उसका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। इलाज के ही सिलसिले में मोती और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर गए थे। इलाज के बाद दोनों दर्री इलाके में अपनी मौसी के यहां रुकने आए थे। गुरूवार को दोनों भाई रात को सफर करके आए थे। इसलिए सुबह सो रहे थे। शुक्रवार सुबह मोती प्रकाश बाथरूम गया था। उसने गाना चालू कर रखा था।

मोती के भाई सोम ने बताया कि मैं सो रहा था। काफी समय हो गया लेकिन मोती अंदर से निकल ही नहीं रहा था। इसके एक घंटे बाद मैं जब सोकर उठा तो भी वह अंदर से नहीं निकला था। आवाज देने पर वह धीरे-धीरे आवाज कर रहा था। ऐसे में हमने दरवाजा तोड़ा, तब देखा कि मोती ने अपना गला काट लिया था। वह वहीं बाथरूम में ही पड़ा था। उसे इस हाल में देखा अस्पताल ले गए थे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोम ने पुलिस को बताया कि मोती जनवरी महीने से ही काफी परेशान था। उसी महीने में सड़क हादसे में पिता की भी मौत हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *