धरसीवां-क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांढर अकोली में बीते रात एक किसान सुरेश वर्मा वार्ड क्रमांक 3 के घर पर जेवर सहित कुछ नगदी समान ले उड़े जिसकी कीमत तकरीबन 12 लाख रुपया बताई गई है प्रार्थी के अनुसार करीब लगभग 1 से 1:30 के तकरीबन वह रात में उठे थे लेकिन कुछ हलचल नजर नहीं आई जब वह सुबह 4:30 बजे के आसपास उठे तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ दरवाजा खुला मिला सामान बिखरे पड़े नजर आए जिससे प्रार्थी कुछ अनहोनी होने की भनक लगी और उन्होंने देखा कि घर पर चोरी हो गई है प्रार्थी आसपास के परिचित को फोन कर बुलाया वहीं प्रार्थी ने अपने पुत्र और पुत्री के लिए शादी के लिए गहने और कुछ नगदी समान घर पर रखे थे जिसे चोरों ने बड़ी चालाकी दरवाजे पर छेद कर हाथ साफ कर दिया साथ ही साथ गांव के ही प्रदीप शर्मा के मकान पर भी चोरों ने हाथ साफ करने की नियत से घुसे थे लेकिन रूम मालिक के हिसाब से वहां पर किसी भी प्रकार का सामान गायब नहीं मिला मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई वहीं पुलिस प्रशासन फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड दी मौके पर जांच के लिए पहुंची हुई थी. 
2022-04-30











