बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद, एक युवक की बेरहमी से हत्या… 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। बारात में नाचने गाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। आरोपियों ने लाठी, डंडे और क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी। मामले में पुलिसे ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के छिबर्रा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, लमकेनी निवासी आशीष साहू की बारात गुरुवार रात को छिबर्रा गांव आई थी। बारातियों की तरफ से राजकुमार सिदार(30) भी आया था। बारात में सभी नाचने गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान राजकुमार का नाचने गाने को लेकर ही 3 लोगों से विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद इतना बढ़ कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद 3 लोगों ने मिलकर राजकुमार को लाठी डंडे और क्रिकेट बैट से पीट दिया। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, बीच बचाव करने आए कुछ लोग भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। जबकि आस-पास के लोग राजकुमार को अस्पताल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की गई। बाद में आरोपियों की पहचान कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *