हथकरघा संघ में हाथापाई : सिलाई वर्कआर्डर पर बवाल, विरोध करने पहुंची महिलाएं कांग्रेस नेत्री की ‘दुकान’ देख भड़कीं, जमकर चले चप्पल-जूते

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में यूनिफार्म सप्लाई के लिए राज्य हथकरघा विपणन संध सिलाई करवाता है। महिला समूहों को इसके जरिए रोजगार मिलता है। लेकिन अब विपणन संघ के नये फरमान और सिलाई दर में बढ़ोत्तरी को लेकर समूहों की महिलाएं विरोध में सिलाई का काम बंद रखी हैं।

 

इसी बीच कांग्रेस पार्टी की रायपुर शहर की नेत्री ठाकुर व उसकी गुट की महिला समूह ने सिलाई शुरू करने और शोभा ठाकुर गुट के शासकीय सिलाई कार्य में सीधे दखल देने को लेकर विरोध करने लगे। विरोध के दौरान ये महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर मारपीट हुई। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी किसी व्यक्ति विशेष को महत्व देते हुए नित नये नये आदेश जारी कर रहे हैं और शोभा ठाकुर को लाभ पहुंचाने की कोशिशों के चलते समूह की महिलाओं को सिलाई का काम करने में परेशानी हो रही है, वहीं कुछ महिलाओं ने शोभा ठाकुर पर लेन देन का भी आरोप लगाया

इस संबध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते दिखे। वहीं मारपीट के बाद शोभा ठाकुर कार्यलय में नहीं दिखीं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *