भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 30 साल के हैवान ने 3 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया है। शनिवार को दोपहर के समय अकेले खेल रही तीन साल की बच्ची को एक तीस साल का युवक उसे बहला फुसला कर सुनसान जगह लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजनों ने तत्काल वैशाली नगर पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
आरोपी मनमोहन कुमार (30 साल) कैंप 1 आंध्रा स्कूल के पास रहता है। शनिवार दोपहर कालोनी में ही बच्ची अकेले खेल रही थी। आरोपी ने मौका देखकर उसे अपने पास बुलाया और उसे सुनसान जगह ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने बच्ची को उपचार के लिए भेजा और जानकारी वैशाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को आंध्रा स्कूल के पास से ही गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।











