बलरामपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी दौरे का आज दूसरा दिन है। वह सरगुजा संभाग का लगातार दौरा कर रहे है। इसी के साथ वह शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ले रहे है।
वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजपुर में प्रेस वार्ता कर बड़ी घोषणा की है। सरकार 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर की सैर कराएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज बलरामपुर दौरे का दूसरा दिन है। सीएम बघेल ने कल सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी, शंकरगढ़, बरियों का दौरा किया था। उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर, शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया था।










