हरियाणा में पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकी, भारी मात्रा में हथियार और बारूद बरामद

करनालः हरियाणा के करनाल जिले से 4 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया है। इनके पास से से भारी मात्रा में हथियार और बारूद बरामद किए गए हैं। संदिग्ध आंतकियों के पकड़े जाने के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुट गई हैं। पु

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चारों संदिग्ध आतंकी गुरुवार सुबह 4 बजे बसताड़ा टोल प्लाजा से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर इनको रोका और जब गाड़ी की जांच की गई तो उनके पास से बारूद , गोलियां, हथियार बरामद किए गए।

यह भी पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे और आईबी की रिपोर्ट पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी किया है और मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

इनकी गाड़ी की बीडीडीएस टीम की उपस्थिति में तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs बरामद हुई हैं। बीडीडीएस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मधुबन थाने में FIR दर्ज़ की है: गंगा राम पुनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *