दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 24 कैरेट सोने का गाउन, देखकर मेहमानों के उड़े होश

हर किसी के जीवन में शादी का दिन बेहद खास होता है। वेडिंग को खास बनाने के कई तरीके होते हैं। कोई शहर का सबसे शानदार वेन्यू बुक करता है। तो कोई मेन्यू में अनगिनत फूड आइटम्स शामिल करता है तो कोई मेहमानों के लिए खास ड्रेस कोड डिसाइड करके पार्टी को स्पेशल बनाता है।

अक्सर दूल्हा-दुल्हन अपनी ड्रेस पर भी बहुत फोकस रखते हैं। लेकिन एक दुल्हन ने अपने ड्रेस को इतना खास बना दिया कि हर कोई देखता ही रह गया। दरअसल अमेरिका की महिला कायला ने अपनी शादी में 24 कैरेट सोने का वेडिंग गाउन पहना तो हर कोई देखता ही रह गया। कायला की इस खास ड्रेस का सपना उसकी नई नवेली सासू मां ने देखा था जिसे पूरा करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस ड्रेस को डिजाइन करने का काम ड्रेस डिजाइनर सोंद्रा सेली दिया गया। उसने भी इससे पहले ऐसी कोई ड्रेस डिजायन नहीं की थी लेकिन जब उसे 24 कैरेट सोने का गाउन बनाने का ऑर्डर मिला तो उसने भी हाथ आए इस खास मौके को चैलेंज के तौर पर लिया और शादी की ड्रेस को वक्त पर पूरा कर जिलिवर करने में जबरदस्त मेहनत और दिमाग लगाया। जब ड्रेस तैयार हुई और दुल्हन ने सोने की पोशाक पहनी, तो देखने वालों के तो होश उड़ गए। क्योंकि इससे पहले हर किसी ने सोने के गहने तो देखे थे लेकिन किसी ने सोने से बनी पूरी की पूरी ड्रेस नहीं देखी थी।

अमेरिका की कायला 24 साल की टिम्मी से शादी कर रही है। टिम्मी की मां लिंडा ने अपनी बहू को एक ब्लिंग-आउट गाउन में में देखने का संकल्प किया था। दरअसल दोनों परिवारों की इच्छा और खुशी का ख्याल रखते हुए गोल्ड ड्रेस का आइडिया सोंद्रा सेली का ही था। उन्होंने आगे बताया कि दुल्हन कायला की पसंद के मुताबिक ड्रेस के ऊपरी हिस्से को मत्स्यांगना शैली में बनाया गया और नीचे पूरी तरह फ्रील्स छोड़ दी गई। ऐसी ड्रेस न सोंद्रा ने पहले बनाई थी न दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों ने कभी देखी थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *