राजेंद्र नगर इलाके में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान

रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने छत से कूदकर जान दे दी। खुदकुशी करने वाला जवान अमलीडीह की पुलिस कॉलोनी में रहता था। 6 मंजिला सरकारी इमारत की छत से ही उसने नीचे छलांग लगा दी। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार की सुबह 6:00 बजे के आस-पास हुई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले दूसरे कर्मचारियों ने जवान के शव को देखा तो राजेंद्र नगर थाने को खबर दी। खुदकुशी करने वाले जवान का नाम राज ध्रुव है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज ध्रुव रायपुर में ही ट्रैफिक विभाग में पदस्थ था। वह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा भी किया करता था। इस बात की शिकायत जवान की पत्नी ने डिपार्टमेंट में भी की थी। अक्सर राज के सहकर्मी उसे समझाया भी करते थे। खबर है कि इन्ही झगड़ों से तंग आकर जवान की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। फिलहाल पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *