आंगनबाड़ी का खाना खाकर 16 बच्चे हुए बीमार, सब्जी में मिली छिपकली

महासमुंद। सरायपाली के ग्राम पुटका के आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त खाना खाने से 16 बच्चे बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरूवार को बच्चों के लिए बनाए खाने में छिपकली गिर गई थी और इसी खाने को बच्चों को भी परोस दिया गया। फिलहाल सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पोटका में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार सुबह खाना पकाया गया था, जिसमें सब्जी में छिपकली गिरने के बाद भी उसी सब्जी को बच्चों को परोस दिया गया। जिसके बाद जहरीली सब्जी खाने के बाद 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, बच्चों की हालत बिगड़ती देख सभी को सरायपाली के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस तरह का मामला सामने आने के बाद आंगनबाड़ी पर सवाल उठने लगे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *