रायपुर: कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनसंपर्क भ्रमण के दौरान भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने, शासकीय कार्यों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं किये जाने और छत्तीसगढ़ सेवा (आचरण) नियम, 1995 का उल्लंघन/कदाचरण का दोषी पाये जाने के कारण राज्य शासन एतद्द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इन्हे अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक कार्यालय, मुख्य अभियंता,मिनीमाता हसदेव (बांगो) परियोजना बिलासपुर मुख्यालय निर्धारित करता है।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि ‘कार्यपालन अभियंता निलंबित। भू-अर्जन प्रकरणों में लापरवाही की जनता ने शिकायत की थी। यह नवा छत्तीसगढ़ है, यहाँ जनता ही जनार्दन है। भू-अर्जन प्रकरणों में लापरवाही की जनता ने शिकायत की थी।’











