नवा रायपुर में ट्रक और सवारी बस के बीच भिड़ंत, एक की मौत

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर में एक बड़ी घटना हुई है। ट्रक और सवारी बस के बीच भिड़ंत हुई है। जिसने एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया है। घटना राखी थाना क्षेत्र की है। हादसा रायपुर के रेडियंट स्कूल निमोरा के पास हुआ है। बस और ट्रक के बीच हुई इस भिड़त में एक की मौत खबर आ रही है, जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। साईं कृपा की सवारी बस और ट्रक के बीच ये भिड़ंत हुई है। भिड़ंत रेडिएंड स्कूल के पास हुई है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर होने की सूचना है। इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ लम्बा जाम लगा रहा। फिलहाल पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *