Breaking : पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर होगा अब इस महाविद्यालय का नाम, छत्तीसगढ़ मछुआ समुदाय ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर पर किए जाने का आदेश छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम अब स्वर्गीय पुनाराम निषाद मात्स्यिकी महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नवीन मछली नीति निर्माण कमेटी द्वारा सर्व समिति से मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति के बाद राज्य शासन द्वारा मात्स्यिकी महाविद्यालय कबीरधाम का नामकरण पद्मश्री स्वर्गीय पुनाराम निषाद के नाम पर किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ मछुआ समुदाय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार जताया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *