महिला ने पार्टनर के कंडोम में किया सुई से छेद, अब हुई 6 महीने की जेल

बर्लिन: कोर्ट ने जर्मनी की एक महिला को अपने पार्टनर के कंडोम में सुई से छेद करने पर 6 महीने की सजा सुनाई है। दरअसल महिला को अपने पार्टनर का स्पर्म चोरी करने के मामले में दोषी पाया गया है। महिला की इच्छा गर्भवती होने की थी, जिसके चलते उसने बिना अनुमति के अपने पार्टनर के कंडोम में सुई से छेद कर दिए थे। पश्चिमी जर्मनी की अदालत ने कहा कि कंडोम के साथ छेड़छाड़ स्टील्थिंग माना जाता है।

स्टील्थिंग का मतलब है जब सेक्स के दौरान एक पार्टनर बिना दूसरे को बताए कंडोम को हटा दे। कोर्ट ने कहा कि 39 साल की महिला ने अपने 42 साल के पुरुष दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कोर्ट में उनके इस रिश्ते को ‘फ्रेंड्स विथ बेनिफिट’ बताया गया, जिसमें दोस्तों के बीच शारीरिक संबंध होता है, लेकिन उनमें कोई प्रेम नहीं होता।

महिला ने मैसेज कर दी थी जानकारी
दोनों 2021 से मुलाकात करते रहे हैं। बीलेफेल्ड की अदालत ने कहा कि महिला के अंदर उसके साथी के लिए प्रेम बढ़ने लगा, लेकिन पुरुष में ऐसी कोई भावना नहीं थी। वह व्यक्ति इसी तरह सामान्य मुलाकात से खुश था। घटना के बाद महिला ने मैसेज कर अपने पार्टनर को बता दिया कि उसने उसके कंडोम में छेद कर दिया था और अब वह प्रेगनेंट है, हालांकि वह गर्भवती होने में नाकाम रही।

जज ने कही ये बात
मैसेज पढ़ने के बाद पुरुष ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला के ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया और उसने इस बात को माना कि वह अपने पार्टनर को पाना चाहती थी। इस मामले का फैसला सुनाने वाली जज एस्ट्रिड सालेवस्की ने कहा, ‘हम आज ऐतिहासिक फैसला दे रहे हैं। स्टील्थिंग आम तौर पर तब होता है जब पुरुष कंडोम को हटा दे, लेकिन ये रिवर्स मामलों में भी माना जाएगा। यहां भी न का मतलब न ही होता है।’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *