हवाना: क्यूबा की राजधानी हवाना के साराटोगा होटल में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 74 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
लग्जरी होटल साराटोगा में 96 कमरें हैं लेकिन रिनोवेशन की वजह से वहां कोई पर्यटक या मौजूद नहीं था। स्थानीय मीडिया के अनुसार विस्फोट एक टैंकर में हुआ, जो होटल को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रहा था। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि गैस किस वजह से लीक हुई।
राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और किसी भी बम या आतंकी हमले से इनकार किया है।

