मथुरा: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मथुरा के करीब एक कार की किसी वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। घायल 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया एसपी कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है, उसका नंबर यूपी 16 डीबी 9872 है। हादसे का शिकार हुआ परिवार हरदोई के बहादुरपुर संघ जिला का रहने वाला था। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की पड़ताल कर रही है।

