शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल नारायणपुर जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में शिक्षक के पद पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 1 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर चयन के लिए 11 मई का दिन तय किया गया है।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम – शिक्षक (संविदा)
रिक्त पदों की संख्या – 01
शैक्षणिक योग्यता – 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र व अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक इन इंटरव्यू स्थल में उपस्थित होंवे। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

