छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली!

बिलासपुर: बीजेपी महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नबीन अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने शनिवार को बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ता के संभागीय बैठक में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और कमल का निशान चेहरा होगा। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बयान से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

सह प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने का दावा किया है। चुनाव के डेढ़ साल पहले भाजपा की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय सक्रिय रहती है। प्रदेश में विधायकों की कम संख्या पर कहा कि हम प्रदेश में संख्या बल में भले ही कम हैं लेकिन सदन में मुद्दों को उठाने में हम सरकार पर भारी रहे है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में केवल माफिया की सरकार चल रही है। 36 वायदों का भरोसा दिलाकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस सरकार ने एक भी वायदा पूरा नही किया है। हम आने वाले चुनाव में सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। वहीं बीजेपी के बड़े नेताओं के सक्रिय नही रहने के सवाल को सिरे से खरीज करते हुए कहा कि जब जिसकी जिम्मेदारी तय होती है लोग अपना काम करते है। रेलवे के द्वारा ट्रेनों को बन्द किये जाने के सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ट्रेनों के बंद करने की स्थिति केवल छत्तीसगढ़ में नही है दूसरे प्रान्त में भी यही हालत है।

बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जांजगीर विधायक नारायण चंदेल और भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी समेत अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बिलासपुर संभाग के सभी 6 जिलों के पदाधिकारी, विधायक, जनप्रतिनिधि समेत अन्य भाजपा नेता बैठक में मौजूद रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *