बलौदाबाजार: सरकारी अस्पताल के एक स्टाफ नर्स का रिश्तव लेते वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसके बाद नर्स को CMHO एमपी महेश्वर ने सस्पेंड कर दिया है।
मामला भाटापारा के सिमगा स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां डिलिवरी कराने एक परिजनों से नर्स ने एक हजार रुपये बख्शीश मांगी। जिसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल नर्स को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिस पर CMHO ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नर्स को सस्पेंड कर दिया है।

