लोन वर्राटू अभियान में एक और सफलता, दंतेवाड़ा में 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर आज मलांगेर एरिया कमेटी के फुलपाड़ पंचायत अन्तर्गत ग्राम फुलपाड डोमार पारा मिलिशिया सदस्य सुदरू मड़कामी पिता नंदा मड़कामी, देवा मरकाम पिता नंदराम मरकाम, सन्ना लेकामी पिता बया लेकामी और सुक्का माड़वी पिता भीमा माड़वी ने माओवादी संघठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित नक्सली विगत 7-8 वर्षों से प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर आगजनी करना, रोड काटना, स्कूल/आश्रम तोड-फोड़ करना, अपहरण, मारपीट, ग्रामीणों से पैसा उगाही सहित कई नक्सल वारदातों में शामिल थे।

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए गांव-गांव में नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। साथ ही गांव के सरपंच सचिव और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नक्सलियों को जागरुक किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि आज अंदरूनी क्षेत्र के अधिकांश नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *