AAP विधायक के ठिकानों पर CBI की RAID, करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी का मामला

चंडीगढ़: पंजाब में सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के कई ठिकानों पर छापामारी की है। उन के खिलाफ 40 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। जसवंत सिंह गज्जन माजरा के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस के द्वारा गिरफ्तार और फिर ड्रामे के बाद रिहाई के अगले दिन सीबीआई की कार्रवाई से राजनीति गरम हो चुका है। शनिवार को सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के तीन परिसरों पर छापेमारी की है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार अमरगढ़ विधायक के खिलाफ मामले के सिलसिले में संगरूर जिले के मलेर कोटला इलाके में तलाशी ली गई। मलेर कोटला में गज्जन माजरा का पैतृक घर है। उनके ठिकानों से 16.57 लाख रुपए नकद (लगभग), लगभग 88 विदेशी मुद्रा नोट, कुछ संपत्ति दस्तावेज, कई बैंक खाते और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज पाए गए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *