राजस्थान। मदर्स डे पर भिवाड़ी जिले के चोपनकी इलाके में ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगल में एक नवजात को अज्ञात लोग छोड़ कर चले गए। जब नवजात के रोने की आवाज लोगों ने सुनी तब इसकी जानकारी उन्होंने चोपानकी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को जंगल में छोड़ने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
लोगों ने बताया कि किसी ने नवजात बच्चे को जंगल में छोड़ दिया। नवजात बच्चा जब भूख से बिलखने लगा तो वहीं पास में सो रहे कुछ श्रमिकों ने उसे देखा। बाद में इन्होंने चोपानकी थाना पुलिस को सूचना दी। चोपानकी थाना पुलिस ने नवजात बच्चे को कब्जे में लेकर भिवाड़ी के उप जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य चेक करवाया। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। बच्चे के मिलने की सूचना के बाद चोपानकी थाना पुलिस आसपास के इलाके में खोजबीन कर रही है।










