मंत्री के बेटे पर युवती ने लगाया रेप का आरोप, प्रेग्नेंट हुई तो करा दिया अबॉर्शन

राजस्थान। प्रदेश सरकार के एक मंत्री जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार युवती ने मंत्री के बेटे पर शादी का झांसा देकर करीब 3 महीने पहले दिल्ली के एक होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। बोला- वो उसकी पत्नी बन चुकी है। जल्दी शादी कर लेगा। इसके बाद दोनों हनीमून पर चले गए। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया।

आखिर परेशान होकर पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर सवाई माधोपुर एसपी को भेज दी है। मंत्री के बेटे के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 328,312,377,366,506,509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल, जयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *