CG NEWS : शिक्षक करता था छात्रा से ऐसी बातें, पुलिस के पास पहुंचे परिजन…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने छात्रा को बाइक पर स्कूल ले जाने के बहाने उसे गाड़ी का लालच देकर संबंध बनाने का दबाव डाला। जब छात्रा नहीं मानी तो स्कूल पहुंच 500 रुपए दिए और कहा कि किसी को यह सब मत बताना। लेकिन छात्रा ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पुलिस में शिकायत लेकर पहुंच गए। वहीं आरोपी शिक्षक फरार हो गया है।

मरवाही ब्लॉक के दूरस्थ स्कूल का है। यहां पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को शिक्षक विनोद राय अक्सर बाइक पर स्कूल लेकर जाता था। 19 अप्रैल को भी छात्रा स्कूल जाने के लिए गांव के पास खड़ी थी। इसी दौरान शिक्षक विनोद राय बाइक से आया और साथ में स्कूल चलने के लिए बोला। इस पर छात्रा उसके साथ बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद आरोपी विनोद राय ने छात्रा से छेड़खानी और अश्लील हरकत शुरू कर दी।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी टीचर विनोद राय ने संबंध बनाने का दबाव भी उस पर बनाया। स्कूल आने-जाने के लिए गाड़ी खरीदने का लालच भी दिया। इस पर छात्रा डर गई और उसने मना कर दिया। इसके बाद जब दोनों स्कूल पहुंचे तो आरोपी टीचर ने छात्रा को 500 रुपए दिए। कहा कि जो रास्ते में हुआ है, वह किसी को नहीं बताना। स्कूल के बाद छात्रा घर पहुंची, लेकिन डर के चलते उसने किसी को नहीं बताया। लेकिन जब शिक्षक लगातार छात्रा को परेशान करने लगा तो छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने 354 और पॉस्को के तहत शिकायत दर्ज की है। मामले का आरोपी शिक्षक फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *