छत्तीसगढ़: ओवर टेक करते समय बाइक चालक बिजली पोल से टकराया, ट्रक ने कुचला; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

दुर्ग। दुर्ग-पाटन मुख्यमार्ग पर उतई डुमरडीह चौक पर एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक चालक चंद्रशेखर साहू की मौत हो गई। तीन दिन में इस स्थान पर यह दूसरी ऐसी घटना थी। लिहाजा आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उतई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी वाहन के मालिक द्वारा 50 हजार मुआवजा दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, सुधार की भी मांग रखी
सड़क हादसे में मौत और उसके बाद चक्का जाम की जानकारी मिलने के बाद उतई पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी शव को घटनास्थल पर ही रखकर मुआवजे और सड़क निर्माण जल्द पूरा करने के साथ ही बिजली पोल हटाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को घेराबंदी कर पहले ही पकड़ लिया था। जिसके बाद मुआवजे का मांग जल्द ही पूरी हो गई। वहीं टीआई नवी मोनिका पांडेय ने निर्माण एजेंसी को तलब कर जल्द मामले का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *