कोरबाः दिनदहाड़े युवती का अपहरण, ससुराल में जाकर प्रेमी ने दुस्साहसिक ढंग से दिया घटना की अंजाम

कोरबा । एक युवती को शादी के बाद प्रेमी ने उसके ससुराल में घुसकर जबरन भगा लिया। उसने 6 लोगों की मदद से दिन-दहाड़े इस दुस्साहस को अंजाम दिया। पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर मुख्य आरोपी एवं सहयोगियों को धर दबोचा।
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सनत कुमार का विवाह 3 मई को संपन्न हुआ था। 7 मई को दोपहर लगभग 3 बजे सनत की नवब्याहता पत्नी का प्रेमी ओमप्रकाश साहू अपने 6 साथियों के साथ सनत के घर में घुस गया और युवती का हाथ पकड़कर जबरन ले जाने लगा।

सनत ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा। पाली थाना में सनत कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में एएसआई बीआर ठाकुर व टीम के द्वारा महज ढाई घण्टे के भीतर ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।इसके तत्काल बाद मुख्य आरोपी ओम प्रकाश व सहयोगी रूपेश महतो को पकड़ लिया गया। 4 अन्य सहयोगी फरार हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *