पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का 94 साल की उम्र में निधन, एम्स में थे भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सुखराम को बीते सात मई को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर उनके पोते आश्रय शर्मा ने उनके निधन की जानकारी दी है।

पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट में बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने लिखा, ”अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।” बता दें आश्रय शर्मा ने पोस्ट में पंडित सुखराम के दूसरे पोते आयूष शर्मा हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था। सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *