सेल्समेन के घर 50 हजार की चोरी

रायपुर। मठपुरैना में सेल्समेन के घर 50 हजार की चोरी हुई है. पुलिस के मुताबिक लीला राम साहू पूरे परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में ग्राम तर्रागोंदी गये थे। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस अपने घर लौटे।

 

इस दौरान घर के बाहर दरवाजा का कुंठी टूटा हुआ था. अंदर जांच करने पर समान बिखरा हुआ था, और आलमारी के लॉकर में रखे एक जोडी सोने की टाप, दो नग सोने की फुल्ली, एक नग सोने की मराठी माला, दो जोडी चांदी की पायल व नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती करीबन 50,000 रूपये नही था. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एवं अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *