कांकेर। गर्मी के दिनों में गाड़ियों में आग लगने के कई मामले सामने आते रहते है। कभी चलती गाड़ी में आग लगती है तो खड़ी गाड़ी में आग लगती है। ऐसा ही मामला कांकेर जिले से सामने आया है। यहां चलती ट्रक में रविवार को भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में तेंदूपत्ता भरा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने में जुटी। मामला मावली पारा राठी राइसमील का है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पुरी से एक ट्रक तेंदूपत्ता लाद कर भानुप्रताप पूर से आ रही थी। इस दौरान ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रक समेत 1 करोड़ का तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है।










