सूरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण में हाथी की मौत का मामला सामने आया है । हाथियों की आपसी द्वद में नर हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही है । लेकिन हाथी के शव से हाथी के दांत गायब होने से शिकारी द्वारा हाथी को मारने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। नर हाथी तमोर पिंगला अभ्यारण के 6 हाथियों के दल का सदस्य था । हाथी का शव रिहेबीलिटेशन सेंटर के बाहर कुछ दूरी पर मिला है । वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया ।
2022-05-23










