जगदलपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान हिचकोले खाने लगा अलाइंस एयर, यात्रियों में मचा हड़कंप

बस्तर: जगदलपुर के लिए उड़ान भरने वाली अलाइंस एयर (संख्या-9आइ-886) की मंगलवार को दो बार जगदलपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग फेल हो गई। तीसरी बार में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस घटना से यात्री काफी भयभीत रहे। जगदलपुर एयरपोर्ट में दोपहर 3.30 बजे विमान के सुरक्षित नीचे पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस मामले में एक यात्री ने पीएमओ कार्यालय, केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अलाइंस एयर को ट्वीट करते हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। विमान में सफर करने वाले यात्री ने बताया कि दोपहर तकरीबन 2.30 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट से टेकआफ करने के बाद 30 मिनट तक विमान ठीक उड़ा, लेकिन जगदलपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान विमान हिचकोले खाने लगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *