Skip to content

CG: हॉस्टल के कमरे में मिली फार्मेसी छात्रा की लाश, बस्तर से आई थी पढ़ाई करने, सुसाइड नोट बरामदCG: हॉस्टल के कमरे में मिली फार्मेसी छात्रा की लाश, बस्तर से आई थी पढ़ाई करने, सुसाइड नोट बरामद

भिलाई: दुर्ग जिले में एक छात्रा ने फांसी लगा कर मौत को गले लगा ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका यामिनी सिंह नारायपुर की रहने वाली है। यहां वो भारती कॉलेज में फार्मेसी की छात्रा थी। वो यहां दुर्ग के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वो हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ रहती थी। मृतिका पढ़ने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। जब उसकी सहेली कमरे में गई तब चीखते हुए बाहर निकली और वार्डन समेत सभी को घटना की जानकारी दी। मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा है अभी क्लियर नही हो पाया है।

परिजनों के पहुँचने के बाद ही घटना को लेकर कुछ कहा जा सकता है। पुलगांव प्रभारी प्रदीप शौरी ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतका फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *