रायपुर: छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को अब IAS अफसर के तौर पर प्रमोट कर दिया गया है। राज्य सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग अलाट हुआ है। भारत सरकार के अपर सचिव पंकज गंगवार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
ये अफसर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं। इनमें रायपुर की डिप्टी कलेक्टर रह चुकीं पद्मिनी भोई का भी नाम है। इसके अलावा आईएएस अरविंद कुमार एक्का, आईएएस लीना कमलेश मंडावी, आईएएस संतान देवी जांगड़े, आईएएस डॉ. संजय कन्नोजे, आईएएस सुखनाथ अहिरवार, आईएएस भगवान सिंह उइके को प्रमोशन दिया गया है। IAS के तौर पर प्रमोट किए गए अधिकारियों के सबंध में केंद्रीय गृह मंत्रलाय ने आदेश जारी कर दिया है।











